{"_id":"5e0a488c8ebc3e879937c43e","slug":"hooliganism-ends-in-state-suresh-rana-shamli-news-mrt461316292","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश से गुंडागर्दी का आलम खत्म : सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश से गुंडागर्दी का आलम खत्म : सुरेश राणा
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव पिंडोरा में बरात घर का लोकपर्ण करते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : SHAMLI
प्रदेश से गुंडागर्दी का आलम खत्म : सुरेश राणा
शामली। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गांव पिंडोरा में आयोजित बरातघर का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज कैराना से गुंडे पलायन कर गए हैं, वो गुंडे जो जिनकी दहशत पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में थी आज वो जान की सलामती की भीख मांग रहे हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पिंडोरा गाव में बरात घर गांव, कच्ची गढ़ी में सीसी रोड फूसगढ़ गांव में दो सड़कों व हथछोया में सीसी रोड का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश से गुंडागर्दी का आलम पूरी तरह खत्म हो चुका है। आज क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा रही है। विकास की गंगा आप सब लोगों की बदौलत है। यहां बिना भेदभाव के विकास कार्यों को किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने सीएए पर कहा कि यह कोई किसी की नागरिकता छोड़ने का बिल नहीं है, बल्कि यह तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को हिंदुस्तान में नागरिकता देने का बिल है। इस पर विपक्ष के नेता जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। आज हमारा प्रशासन व पुलिस कर्मी 25- 25 हजार की भीड़ के सामने सीना चौड़ा करके अराजकता फैलाने वालों का मुकाबला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अराजकता व तोड़फोड़ करने वालों के विरुद्ध रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम गौरव सिंह, सुनील प्रधान, गौरव प्रधान, राजीव शास्त्री, रवि गोयल, भूपेंद्र सिंह, अंकित पिंडोरा, कुलदीप पिंडोरा, अशोक चेयरमैन, विनोद कुमार, नरेंद्र सैनी, सूर्य प्रताप सैनी, रुपेश सैनी, प्रशांत गिरि, आजाद सिंह, हरेंद्र सिंह, मास्टर सोमदत्त आशीष पवार, संजीव आडवाणी, देवी सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राकेश सैनी, राजीव, देशपाल समेत काफी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।