फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Honoring the meritorious of the society in the annual festival of Namdev Samaj

नामदेव समाज के वार्षिकोत्सव में समाज के मेधावियों का सम्मान

Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Honoring the meritorious of the society in the annual festival of Namdev Samaj
शामली। प्राचीन सिद्धपीठ श्री नामदेव मंदिर कपूरगढ़ में चल रहे नामदेव समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात प्राचीन सिद्धपीठ श्री नामदेव मंदिर कपूरगढ़ में शुरु हुए नामदेव समाज का कार्यक्रम का शुभारंभ शामली के कैलाश चंद्र गोत्रा ग्रुप ने संकीर्तन के साथ किया। इस मौके पर संत नामदेव जी का फूलों से शृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। रविवार को सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह में प्रथम सरबती देवी खेल पुरस्कार से, कुमारी वंशिका नामदेव को सम्मानित किया गया। नामदेव समाज के मेधावी छात्र छात्राओं तथा अलग अलग क्षेत्र में समाज का नाम चमकाने वाले युवाओं युवतियों का मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. पवन नामदेव ने सम्मानित किया। इनमें हिमानी रानी नामदेव, इशिका नामदेव, गर्विता नामदेव, अभिषेक नामदेव, रितिका नामदेव, सिद्धांत नामदेव, वीर नामदेव शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में संत नामदेव मंदिर पर झंडा चढ़ाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार नामदेव ने की। मुख्य अतिथि राधेश्याम नामदेव, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार नामदेव, एसडीएम देवबंद, महावीर ट्रेलर, अनुराग कर्णवाल, सुरेश बाटू,घनश्याम गोठरवाल,राकेश कुमार नामदेव रहे। इस अवसर पर उत्तम नामदेव, डॉ राजेंद्र नामदेव, रामकिशन नामदेव, रवि कुमार नामदेव, मन्नूलाल नामदेव, प्रमोद नामदेव, संदीप नामदेव, रजनीश नामदेव, प्रभाकर नामदेव, रक्षित नामदेव, मुकेश नामदेव, मांगेराम नामदेव, शिवचरण नामदेव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed