Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Honor Fund stuck due to difference between Aadhaar and application

आधार -आवेदन में अंतर से अटकी किसानों की सम्मान निधि

Tue, 01 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Honor Fund stuck due to difference between Aadhaar and application
शामली कृषि कार्यालय में चस्पा की गई जानकारी - फोटो : SHAMLI
आधार और आवेदन के अंतर से फंसी सम्मान निधि
विज्ञापन

शामली। किसान द्वारा किए गए आवेदन में भरे गए नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम के मामूली अंतर के चलते सैकड़ों किसानों की प्रधानमंत्री सम्मान निधि अटक गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खुद किसानों के मोबाइल पर फोन करके इसकी सूचना दी है। इस विसंगति को दूर करने का सरल रास्ता भी सुझाया है।
शामली जिले में अब तक कुल एक लाख सात हजार 396 किसान पंजीकृत हो चुके हैं। इन सभी के प्रधानमंत्री सम्मान निधि के आवेदन भरे जा चुके हैं। कृषि विभाग के अनुसार इनमें से करीब 93 हजार किसानों की सम्मान निधि की पहली और 40 हजार किसानों की दूसरी किश्त आ चुकी है। लेकिन बाकी किसानों को अभी निधि की धनराशि खातों में पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अब कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के मोबाइल पर सीधे मैसेज भेजकर अवगत कराया है कि उनके द्वारा किए गए आवेदन फार्म और आधार कार्ड में दर्ज उनके नाम में विसंगति के कारण उनकी सम्मान निधि की किश्त नहीं दी जा सकती। किसानों को इस विसंगति को दूर करने के लिए योजना की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन को अपडेट करने को कहा गया है। इसके लिए किसान को पीएम किसान डॉट जीओवी डॉट इन की वेबसाइट पर जाकर इसे ठीक कर सकते हैं, जानकारी अपडेट करने से पहले सिस्टम द्वारा आपके आधार कार्ड नंबर आदि की कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी उन्हें सही से भरने के बाद आपका आवेदन पत्र खुल जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह की हुई है चूक
उदाहरण के तौर पर किसी किसान का नाम आधार कार्ड में राजपाल सिंह है, लेकिन उसने सम्मान निधि के आवेदन में केवल राजपाल लिखा है तो वो किसान वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन में अपना नाम आधार कार्ड के अनुसार लिख लें। इसी तरह अपने नाम, पति या पिता के नाम आदि जानकारी को भी आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर ही संशोधित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेेबसाइट पर जाकर दूर होगी त्रुटि
पीएम किसान डॉट जीओवी डॉट इन
इस तरह ठीक करें
वेबसाइट खेेलने के के बाद एडिट आधार डिटेल ऑप्शन पर जाएं। यदि किसान का आधार में नाम और अन्य विवरण गलत दर्ज है तो वह इस ऑप्शन पर जाकर उसे ठीक कर सकता है। किसान आधार कार्ड में दर्ज नाम और आंकड़ों के आधार पर ही आवेदन में जानकारियां अपडेट करें। उदाहरण के लिए यदि किसी किसान का नाम आधार कार्ड में सुखबीर सिंह है और आवेदन में सुखवीर तो वो किसान भी आधार कार्ड की तरह सुखबीर सिंह ही कर लें।

कोट
किसानों के आवेदन और आधार में दर्ज नाम में बहुत छोटी सी विसंगति है। इसी वजह से ऐसे किसानों की सम्मान निधि की किश्त रुकी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा ऐसे किसानों को सीधे मेसेज भेजकर सूचना दी जा रही है। इन किसानों को दी गई वेबसाइट पर जाकर मैसेज में दिए आप्शन के माध्यम से अपने आवेदन को घर बैठे अपडेट कर सकते हैं या फिर जनसेवा केंद्र में जाकर अपडेट करा सकते हैं - शिवकुमार केसरी, कृषि उपनिदेशक शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed