{"_id":"587e5a444f1c1b3403efff70","slug":"home-ministry-seeks-report-browning-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने मांगी तमंचा फैक्ट्री की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्रालय ने मांगी तमंचा फैक्ट्री की रिपोर्ट
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना में पकड़ी हथियारों की खेप के मामले में गृहमंत्रालय ने संज्ञान लिया है। पूरे प्रकरण में मंत्रालय ने शामली पुलिस रिपोर्ट मांगी है और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान में बड़े स्तर पर अवैध हथियारों का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने छह दिन पूर्व छापा मारकर दो गाड़ियों में भरा अवैध असलाह बरामद किया था। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
दोनों गाड़ियों में से पुलिस ने 203 तमंचे और मस्कट बरामद किए गए थे। पकडे़ गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारकर तमंचे बनाने की तीन फैक्ट्रियां भी पकड़ी थीं। इन हथियारों को विधानसभा चुुनाव को प्रभावित करने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
शामली पुलिस द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। विधानसभा चुनाव तिथि घोषित होने के बाद हथियारों को सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। इस सूचना पर गृहमंत्रालय भी चौकस हो गया। इस पूरे मामले में यूपी पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद मुख्यालय से इस संबंध में एसपी शामली से रिपोर्ट तलब की गई है। हालांकि एएसपी अनिल कुमार झा ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया है।