{"_id":"678019debc94a26fcd0ab737","slug":"holiday-declared-from-nursery-to-class-9-till-13th-shamli-news-c-26-1-aur1003-134949-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नर्सरी से कक्षा 9 तक का 13 तक अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नर्सरी से कक्षा 9 तक का 13 तक अवकाश घोषित
Fri, 10 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
शामली। जनपद में अत्यधिक ठंड और कोहरे के चलते फिर से डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी बोर्ड की कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं का 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। अब 14 जनवरी को निर्धारित समय पर स्कूल, कॉलेज खुलेंगे।
अभी तक जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने सर्दी के चलते जनपद के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी स्कूल, कॉलेजों की 4 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक का अवकाश घोषित किया था। पांच का रविवार और छह जनवरी का गुरु गोबिंद सिंह जयंती का अवकाश रहा। अत्यधिक ठंड और सोमवार को हुई बारिश के चलते उन्होंने दोबारा से सभी बोर्डों के स्कूल, कॉलेजों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 9वीं तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश नौ जनवरी तक घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को अधिक ठंड व कोहर के चलते इसे बढ़ाकर सभी स्कूल, कॉलेजों में फिर से 13 जनवरी दिन मंगलवार तक अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई करने की बात कही।