{"_id":"67d31cd50bc7777f8f0788b2","slug":"holi-was-played-with-herbal-gulaal-and-flowers-shamli-news-c-26-1-aur1003-138491-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हर्बल गुलाल और फूलों से जमकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हर्बल गुलाल और फूलों से जमकर खेली होली
विज्ञापन
शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली खेलती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में अलग संस्थाओं, राजनैतिक संगठनों के साथ ही स्कूल, कॉलेजों में होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन हुए। सभी जगह हर्बल गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली। एक दूसरे को गले लगाकर व हाथ मिलाकर होली की बधाई दी।
बृहस्पतिवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बालिकाओं के होली मिलन कार्यक्रम हुआ। सभी बालिकाओं ने हर्बल रंगों से होली खेली व होली के मधुर गीतों पर बालिकाओं ने जमकर नृत्य किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मिलन का त्योहार है। इस अवसर पर गीता रानी, कविता, अनीता, सुरभि, वंदना, आकांक्षा, मोनिका रहीं।
समाजवादी पार्टी द्वारा भैंसवाल स्थित प्रोफेसर सुधीर पंवार के कार्यालय पर होली मिलन हुआ। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या मे भाग लिया जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी सम्मिलित रहे। पूर्व राज्यमंत्री प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि होली हिंदुओं का मुख्य पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत तथा रंगों के माध्यम से प्रसन्नता का संदेश देता है। जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग ने कहा ने सभी को पर्व की बधाई दी। इस दौरान अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद, प्रधान सलेक चंद रहे। संचालन बिट्टू प्रधान ने किया।
विज्ञापन
वहीं अखिल भारतीय वैश्य महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन पार्क पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ। सभी ने जमकर फूलों की होली खेली। जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने समाज के लोगों को पर्व की बधाई दी। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, अमन गोयल, अर्चित, सचिन गर्ग, दीपक गोयल, विशाल आदि रहे। इसके साथ ही शामली मैटल एसोसिएशन ठाकुर द्वारा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
अध्यक्ष हिमांशु गर्ग ने सभी को पर्व की बधाई दी। इस दौरान अनमोल गर्ग, मधु, शरद जैन, रमित, शिवम मित्तल रहे। वहीं शामली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का होली मिलन कार्यक्रम हुआ।
मंडल महामंत्री राजेंद्र गोयल ने सभी को पर्व की बधाई दी। जिला संरक्षक अजय संगल व वैभव प्रकाश गोयल ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल रहे। जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा व महामंत्री पीयूष वर्मा रहे।