{"_id":"640e09450bba469ec70e9b74","slug":"holi-protsahan-yojana-4523-lakh-more-income-from-roadways-buses-shamli-news-c-26-1-smrt1047-410-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली प्रोत्साहन योजना: रोडवेज बसों से 45.23 लाख हुई अधिक आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली प्रोत्साहन योजना: रोडवेज बसों से 45.23 लाख हुई अधिक आय
विज्ञापन
- 10,780 किमी अधिक हुआ यूपी रोडवेज बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दस दिवसीय होली प्रोत्साहन योजना के तहत रोडवेज की 29 बसों ने 87,459 किमी का सफर करते हुए 45.23 लाख की आय अर्जित की है। पिछले सालों के मुताबिक यूपी रोडवेज बसे 10,780 किमी अधिक चली हैं।
पिछले साल होली प्रोत्साहन योजना में शामली डिपो की 24 बसें शामिल हुई थी। यूपी रोडवेज की 24 बसों ने दस दिन में 76,659 किमी का सफर करते हुए करीब 34 लाख की आय की थी। इस बार होली प्रोत्साहन योजना तीन मार्च से लेकर 12 मार्च तक लागू की गई थी। शामली रोडवेज के एआरएम अनिल कुमार शुक्ला, बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि योजना में यूपी रोडवेज की 29 बसें दस दिन के भीतर 87,439 किमी चली। जिनसे 45.23 लाख आय हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में 29 बसों से 10, 780 किमी अधिक सफर हुआ। जिसके चलते पिछले साल की तुलना में इस साल 11,09,010 रुपये की आय अधिक हुई है। इस साल यूपी रोडवेज की बसों ने आय में पिछले रिकार्ड तोड़ दिए हैं।