फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holi played with flowers, people jumped on songs

फूलों से होली खेली, गीतों पर थिरके लोग

Sun, 17 Mar 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Holi played with flowers, people jumped on songs
programm - फोटो : अमर उजाला
शामली। भारत विकास परिषद शामली महान ने पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों से होली खेली गई। इस दौरान होली के गीतों पर नृत्य किया गया। शनिवार रात को टंकी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि विजय कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मनोरंजन हेतु कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कवि डॉक्टर शुभम त्यागी, निर्मल सक्सेना, मोहित शौर्य, अजय तोमर ने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि सतीश गोयल और यशपाल पेलखा ने कार्यक्रम की सराहना की। संरक्षक सुनील गोयल और डॉक्टर राज तायल ने कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत किया। अरविंद दृष्टा महाराज ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल नारंग ने बुराई को छोड़कर अच्छाई की राह पर चलने का संदेश दिया। सचिव मुकेश तायल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष निखिल जैन, कार्यक्रम संयोजक राहुल गोयल, डिंपल शर्मा, अमन कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर फूलों की होली खेली। इस दौरान होली के गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed