फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   holi par roadways chalkon ko milega protsahan

होली पर मिलेगा रोडवेज चालकों को प्रोत्साहन

Mon, 06 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली।  होली के त्योहार पर रोडवेज बसों   के फेेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ   ही रोडवेज चालकों और परिचालकों को आठ दिन की ड्यूटी करने पर एकमुश्त 2800 रुपये प्रोत्साहन    के रूप में दिए जाएंगे। होली के चलते फिलहाल अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रविंद्रनायक ने होली प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है। यह 10 मार्च से 17 मार्च तक लागू रहेगी। 15 दिन  विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालको को योजना में सात दिन शामिल किया जाएगा। योजना के तहत रोडवेज के चालकों और परिचालकों को प्रतिदिन 350 रुपये आठ दिन ड्यूटी करने वालों को 2400 किमी दूरी तय करने पर  एक मुश्त 2800 रुपये तथा डिपो कर्मचारियों को 340 रूपये प्रतिदिन मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही 2400 किमी दूरी तय करने पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त दिए जाएंगे। योजना में शामिल सभी रोडवेज बसें सभी  बस अड्ड़ों और स्टोपेज पर  रुकेगी। बसों का न रोकने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा रोडवेज बसों की अधिक से अधिक ट्रिप बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed