{"_id":"577bfff74f1c1b6e697fb372","slug":"hit-featured-on-bogus-clinics-operator-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी क्लीनिक पर मारा छापा, संचालिका फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी क्लीनिक पर मारा छापा, संचालिका फरार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर के माजरा रोड पर चल रहे फर्जी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा। इस दौरान संचालिका क्लीनिक को बंद कर फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कथित डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी कर तीन का स्पष्टीकरण कर जवाब मांगा है।
शामली के माजरा रोड एक फर्जी क्लीनिक चल रहा था। इस क्लीनिक में महिला डॉक्टर द्वारा डिलीवरी और गर्भपात तक कराया जा रहा था। इसी शिकायत लगातार डीएम तक पहुंच रही थी।
मंगलवार को डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी क्लीनिक पर छापा मारा गया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सफल कुमार तथा बाबू अमित टीम बनाकर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही इसकी सूचना क्लीनिक की संचालिका तक पहुंच गई और वह क्लीनिक बंद कर फरार हो गई।
विज्ञापन
जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम वापस लौट आई। बाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर उक्त फर्जी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित के खिलाफ मेडिकल काउंसलिंग एक्ट 156 की धारा 15/2 व 15/3 के अतिरिक्त दंड संहिता की संख्या 175,176 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।