{"_id":"5724fe274f1c1b4721a918a1","slug":"history-the-accidental-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 01 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव मन्नूगढ़ के पास बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले कांधला थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जो जमानत पर बाहर आया हुआ था।
कांधला के गांव मलकपुर निवासी रियासत (45) अपने साथी शादीन निवासी तीतरवाड़ा थाना कैराना के साथ बाइक से आ रहा था। जब वह मेरठ करनाल हाईवे स्थित थाना क्षेत्र के गांव मन्नूगढ़ के पास पहुंचे, तो करनाल की ओर से तेज गति से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक भी पूरी से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान बाइक के टायरों में भी आग लग गई।
बाइक सवार दोनों लोगों के सिर सड़क पर जा लगे। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार गया। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रियासत की मौत हो गई।
विज्ञापन
वही, शादीन की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। थाना दिवस अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि रियासत के खिलाफ थाना कांधला में हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी। वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। सूचना मिलते ही मृतक रियासत के परिजन पहुंच गए। रियासत के पुत्र मन्नवर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।