फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   History-sheeter rescued after attacking SOG team

Shamli News: एसओजी टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया

Mon, 04 Nov 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 04 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter rescued after attacking SOG team
डेरा थानू  गांव में एसओजी के कब्जे से आरोपी को छुड़ाते ग्रामीण। वीडियोग्रेब।
शामली/झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव डेरा थानु में एसओजी टीम के साथ ग्रामीण व महिलाओं ने हाथापाई की और पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम से सरकारी हथियार भी छीनने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर किसी धोखाधड़ी के मामले में वांछित था, उसे पूछताछ के लिए पकड़ा था। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए महिलाओं समेत 12 से अधिक लोगाें के खिलाफ झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार शाम को एसओजी टीम झिंझाना क्षेत्र के गांव डेरा थानु में हिस्ट्रीशीटर चतरसेन बावरिया को पकड़ने गई थी। आरोपी को पकड़ लिया गया, लेकिन उसी समय परिवार के युवकों, महिलाओं और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ पुलिस टीम को घेर लिया और उनसे हाथापाई व धक्कामुक्की करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से उनके हथियार भी छीनने की कोशिश की। महिलाओं ने एसओजी टीम को घेरकर कुछ समय तक बंधक बनाए रखा।
इस दौरान गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे व ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसओजी टीम वहां से जान बचाकर निकली। इस मामले में एसपी के आदेश पर एसओजी टीम की तरफ से झिंझाना थाने पर हिस्ट्रीशीटर चतरसैन, शिवम, कल्लू और 10-12 अज्ञात अज्ञात महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
दो घंटे तक दबाए रखी घटना, वीडियो वायरल होने पर पता चला : बताया गया है कि एसओजी टीम पर हमले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। एसओजी टीम गांव से सीधे शामली आ गई थी। देर शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों को घटना का पता चला।

अधिकारियों ने एसओजी टीम से घटना की बारे में जानकारी की। इसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।

डेरा थानू  गांव में एसओजी के कब्जे से आरोपी को छुड़ाते ग्रामीण। वीडियोग्रेब।

डेरा थानू  गांव में एसओजी के कब्जे से आरोपी को छुड़ाते ग्रामीण। वीडियोग्रेब।

डेरा थानू  गांव में एसओजी के कब्जे से आरोपी को छुड़ाते ग्रामीण। वीडियोग्रेब।

डेरा थानू  गांव में एसओजी के कब्जे से आरोपी को छुड़ाते ग्रामीण। वीडियोग्रेब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed