फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   hindus are going to less : saraswati

कम हो रहे हिंदू ः सरस्वती

Fri, 26 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 26 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
hindus are going to less : saraswati
शामली में प्रेस वार्ता करते संत समाज के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
शामली में अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक महंत यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि देश में मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हिंदुओं की संख्या घट रही है, जो भविष्य के लिए बड़ी चिंता है। उन्होंने कहा कि यदि अब नहीं जागे तो 10 साल के अंदर देश के हालात बद से बदतर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यति नरसिंहानंद सरस्वती और हिंदू स्वाभिमान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना शर्मा शामली पहुंची। यहां उन्होंने तीन और चार सितंबर को डासना गाजियाबाद में होने वाले हिंदू नारी संसद कार्यक्रम में सहयोग मांगा।  इस दौरान यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि हिंदू समाज को जागृत करने के लिए ही महिलाओं को आगे आना होगा। इसी उद्देश्य से तीन और चार सितंबर को डासना (गाजियाबाद) स्थित प्राचीन देवी मंदिर में हिंदू नारी संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कश्मीर से विस्थापित पंडित परिवारों की महिलाओं सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसमें महिलाओं पर अत्याचार रोकने और उनके खिलाफ चल रहे जिहादी आतंकवाद से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा। यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के कारण ही कैराना पलायन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंेने कहा कि  दूसरे समुदाय के लोग हिंदू परिवार की महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन चुपचाप देखता रहता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने होंगे। तभी देश में हिंदुओं की स्थिति ठीक हो सकती है। उनका कहना है कि जिस तेजी से दूसरे समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ रही है। उससे अधिकतम 10 साल के अंदर देश में विस्फोटक स्थिति पैदा हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गौरक्षा करने वालों को गुंडा कहना बेहद निंदनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती ने कहा कि  जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए रक्त लिखित 36 पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए। लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हिंदुओं के बारे में चिंतित नहीं है। इस दौरान हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना शर्मा,  बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रिचा मलिक, हिंदू स्वाभिमान के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक त्यागी, राहुल वाल्मीकि, प्रशांत, आकाश हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed