Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu Raksha Dal staged a protest against the statements made by SP leaders.

Shamli News: सपा नेताओं के बयानों के विरोध में हिंदू रक्षा दल ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 04 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Dal staged a protest against the statements made by SP leaders.
हनुमान धाम के बाहर प्रदर्शन करते हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी। हिंदू रक्षा दल - फोटो : Archive
शामली। मंगलवार दोपहर दो बजे हिंदू रक्षा दल, उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने शामली पहुंचकर कैराना विधायक नाहिद हसन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए हनुमान धाम में प्रदर्शन किया। हिंदू रक्षा दल ने हनुमान धाम से कैराना तक पैदल धर्म जागरण यात्रा निकालने का आह्वान किया था। संगठन ने यात्रा की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने शामली में ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। सीओ के आश्वासन के बाद पदाधिकारियों को पैदल धर्म जागरण यात्रा रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद ज्ञापन सौँपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि सपा विधायक नाहिद हसन ने सहारनपुर जिले के गंगोह में कथित रूप से किसी को घर का घेराव नहीं करने देने संबंधी बयान दिया। यह बयान एक वर्ग के लोगों के ऊपर दिया गया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उत्तराखंड के लोगों को कथित रूप से घुसपैठिया कहने का आरोप लगाया। संगठन के पदाधिकारियों ने थानाभवन के शिवकुमार चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ जितेंद्र यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक के आवास की सुरक्षा बढ़ाई
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। एहतियातन विधायक नाहिद हसन और उनकी बहन सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक नाहिद हसन ने स्पष्ट किया कि गंगोह थाने में अरबीन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारे आदमी की हत्या हुई है। इस मामले में इतने अधिक लोग आ जाएंगे कि घर के बजाय घेर बन जाएगा। उनका कहना है कि उनकी बात को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed