फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu Raksha Dal accused of running shops by changing name

Shamli News: हिंदू रक्षा दल ने नाम बदलकर दुकानें चलाने का लगाया आरोप, डीएम-एसपी को सौंपे ज्ञापन

Sun, 21 Jul 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 21 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Dal accused of running shops by changing name
शामली फल विक्रेता  चंदन  सिंह
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान शुचिता बनाए रखने के लिए खाद्य पदार्थों की दुकानों, होटल व ढाबों पर संचालकों ने रेट लिस्ट के साथ ही अपने नाम अंकित कर पर्चे लगाने का सिलसिला जारी है। उधर, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समुदाय विशेष के लोगों पर नाम बदलकर दुकान चलाने का आरोप लगाया। वहीं ऊन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सरकार ने कांवड़ मार्ग पर होटल ढाबों व खाद्य पदार्थों की दुकानों पर रेट लिस्ट के साथ संचालकों और स्टाफ के नाम स्पष्ट रूप से अंकित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बनत में कांवड़ मार्ग पर हकीकत नगर निवासी वसीम ने ढाबे पर अपना व कारीगर सलमान का नाम लिखकर पर्चा लगाया है। वसीम ने बताया वह अपने ढाबे पर कांवड़ यात्रा के दौरान छोले चावल व कढ़ी चावल की बिक्री करेंगे। बनत निवासी चाय विक्रेता मोहम्मद उमर और फल विक्रेता चंदन सिंह ने भी अपने नाम लिखे पर्चे चस्पा कर दिए हैं। उनका कहना है कि नाम लिखने से उनकी पहचान स्पष्ट होगी तो किसी तरह का विवाद होने की गुंजाइश नहीं रहेगी। वह सरकार के इस फैसले से सहमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि विशेष समुदाय के लोग नाम बदलकर ढाबा, चाय, जूस व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने वास्तविक नाम से ही दुकान खोलें। अन्यथा हिंदू रक्षा दल ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष दीपक मालिक और भगवान सिंह ने कहा पूर्व में कांवड़ यात्रा में हुए पथराव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से निगरानी रखे और कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानों को कांवड़ यात्रा तक पूर्ण रूप से बंद कराई जाएं। इसके अलावा समुदाय विशेष के लोगों को हिदायत दी जाए कि दुकानों से हिंदू देवी देवताओं के नाम और हिंदू नाम तत्काल प्रभाव से हटाए जाएं।

संचालक ने ढाबे का नाम बड़ा और अपना छोटे अक्षरों में लिखा
बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबे पर लगाए फ्लैक्स पर संचालक ने अपना नाम छोटे अक्षरों में अंकित किया है, जिसे दूर से पढ़ा नहीं जाता जबकि ढाबे का नाम बड़ा लिखा है। जबकि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि ढाबा संचालक अपना नाम स्पष्ट और बड़े अक्षरों में अंकित करेंगे।

शामली फल विक्रेता  चंदन  सिंह

शामली फल विक्रेता  चंदन  सिंह

शामली फल विक्रेता  चंदन  सिंह

शामली फल विक्रेता  चंदन  सिंह

शामली फल विक्रेता  चंदन  सिंह

शामली फल विक्रेता  चंदन  सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed