फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu-Muslim politics does not benefit the country: Chandrashekhar

हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से देश का भला नहीं : चंद्रशेखर

Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hindu-Muslim politics does not benefit the country: Chandrashekhar
सत्ता परिवर्तन यात्रा में शामिल सांसद चंद्रशेखर और अन्य कार्यकर्ता। संवाद
शामली। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को शामली में आयोजित सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान कहा कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से देश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है, जबकि देश में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं जैसे बड़े मुद्दे मौजूद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज ने समय रहते एकता नहीं दिखाई तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। लिलौन खेड़ी स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित सभा में आजाद ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगार है और किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान है। सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों के बजाय दूसरे विषयों पर चर्चा कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में मुस्लिम सड़क पर नमाज नहीं पढ़ेंगे, लेकिन इससे किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा और न ही युवाओं को रोजगार मिलेगा। देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र जनता के वास्तविक मुद्दे होने चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और सत्ता में आने पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। यदि उनकी सरकार बनी तो बुलडोजर की राजनीति पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सरकार के पास जनता की समस्याओं के समाधान करने का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। समाज में भाईचारा और एकता से देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकती हैं। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इसलिए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना आवश्यक है।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो गरीब परिवारों को 150 गज का प्लॉट निशुल्क दिया जाएगा। सभा के बाद सत्ता परिवर्तन यात्रा लिलौन से शुरू होकर अजंता चौक तक पहुंची।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रभात भारती, मौसम राव, प्रदीप कर्णवाल, टीपी सिंह, दीपक राणा, रविंद्र भाटी, कमल वालिया, महक सिंह, हिमांशु, वाल्मीकि मौजूद रहे।
कॉकरोच पार्टी अभी नई है
चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कॉकरोच पार्टी अभी नई है। वह पिछले 15 वर्षों से गरीबों, किसानों और अन्य वर्गों के हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के नाम पर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह निर्णय किसानों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।


दिल्ली-शामली हाईवे पर दो घंटे तक लगा रहा जाम
सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान लिलौन से शामली तक दिल्ली-शामली हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed