{"_id":"68569ae1ee5de179d808d2fc","slug":"hindu-mahapanchayat-to-be-held-in-kairana-area-on-june-27-postponed-shamli-news-c-26-1-sal1001-144272-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 27 जून को कैराना क्षेत्र में होने वाली हिंदू महापंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 27 जून को कैराना क्षेत्र में होने वाली हिंदू महापंचायत स्थगित
Sat, 21 Jun 2025 11:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैराना। कैराना क्षेत्र के गांव मामोर में हरियाणा के निवासी देवेंद्र देशवाल की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस पर हिंदू समाज में भारी आक्रोश को देखते हुए बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग की थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर 27 जून को मामौर में महापंचायत की घोषणा की थी।
मामले पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को शामली जनपद पुलिस ने हत्यारोपियों पर रासुका लगाने व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की घोषणा कर दी। इसके बाद स्वामी यशवीर महाराज ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि हमारी उचित मांग पर शामली जिला पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से विचार किया।
एसपी रामसेवक गौतम ने हमें फोन पर जानकारी दी कि आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शामली के एसपी पर भरोसा है वे इस कार्यवाही को पूरी करायेंगे। इस पूरे प्रकरण में कैराना कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने प्रशनीय कार्य किया है। शामली पुलिस प्रशासन ने हमारी मांग को मान लिया है। इसलिए मामौर गांव में अपराधियों के घर के सामने वाली हिन्दू महापंचायत स्थगित की जाती है।