फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindrance in marriage: Bride kept waiting, Panipat groom's car stopped in Shamli, commotion for two hours

शादी में अड़ंगा: शामली में रोकी पानीपत के दूल्हे की कार, दुल्हन करती रही इंतजार, ढाई घंटे हंगामा; ये है मामला

Thu, 20 Nov 2025 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 20 Nov 2025 11:24 PM IST
सार

Shamli News: पानीपत से मौ. आजाद की बरात बिजनौर जा रही थी। शामली में कलक्ट्रेट के पास बाइक सवार एजेंटों ने रोक लिया। चालक पर डेढ़ लाख की किश्त बकाया होने की बात कही। उधर, लड़की वाले चिंतित होते रहे कि लड़का कहां रह गया। 

विज्ञापन
Hindrance in marriage: Bride kept waiting, Panipat groom's car stopped in Shamli, commotion for two hours
शामली में रोकी कार और दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी वाले घर की खुशियों के बीच बरात उस समय मुश्किल में फंस गई, जब दूल्हे की कार को फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने बकाया किश्त के कारण शामली कलक्ट्रेट के पास रोक लिया। करीब ढाई घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। आखिर काफी समझाने और आश्वासन के बाद कार को आगे जाने दिया गया। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

 

पानीपत निवासी मौ. आजाद की शादी बिजनौर के ताजपुर गांव में तय हुई थी। बृहस्पतिवार को दूल्हा परिवारजनों और भाभी के साथ किराए पर ली गई कार से बरात लेकर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी शामली कलक्ट्रेट के पास पहुंची, फाइनेंस कंपनी के बाइक सवार दो एजेंटों ने कार को घेर लिया और किश्त बकाया होने का हवाला देकर गाड़ी ले जाने की बात कहने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंटों के अनुसार, चालक ने कार फाइनेंस पर ली थी और करीब डेढ़ लाख रुपये की किश्त बाकी चल रही थी। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, इसलिए गाड़ी जब्त करने पहुंचे थे।
 
विज्ञापन

दूल्हे ने एजेंटों से कहा कि गाड़ी को उन्होंने आठ हजार रुपये किराये पर लिया है, और यदि बरात ही न पहुंचे तो शादी की पूरी तैयारी बिगड़ जाएगी। लेकिन एजेंट बिना किश्त के आश्वासन के कार छोड़ने को तैयार नहीं थे।
 

करीब ढाई घंटे की नोकझोंक और भीड़ जुटने के बाद आखिरकार दूल्हा और उसकी भाभी ने कार चालक से जल्द किश्त भरवाने का वादा किया। तब जाकर कार को जाने दिया गया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दूल्हा ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि जिस गाड़ी से वह बरात ला रहा है वह फाइनेंस पर है और किश्त भी बकाया है। वह इस मामले की शिकायत पानीपत पुलिस से भी करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed