फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindi is the best medium of communication

हिंदी दिवस पर विशेष: संवाद का सबसे बेहतर माध्यम है हिंदी

Mon, 13 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the best medium of communication
इन्दू शर्मा - फोटो : SHAMLI
संवाद का सबसे बेहतर माध्यम है हिंदी
विज्ञापन

शामली। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी के महत्व की जानकारी देना और इसका प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करना है। भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है और इसे राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। वर्तमान दौर में लोगों के बीच अंग्रेजी भाषा भी अपना प्रभुत्व जमा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी हिंदी का महत्व कम नहीं हो रहा है। हिंदी भाषा के महत्व को लेकर शिक्षकों से बातचीत की गई।
--
संवाद की भाषा है हिंदी
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। हिंदी अनुवाद की ही नहीं, संवाद की भाषा है। आज दुनिया में 175 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है। यूनेस्को की सात भाषाओं में हिंदी को भी मान्यता मिली है। हिंदी भाषा में सर्वव्यापकता, प्रचुर साहित्य रचना, बनावट की दृष्टि से सरलता और वैज्ञानिकता, सब प्रकार के भावों को प्रकट करने की सामर्थ्य आदि गुण विद्यमान हैं। भाषा वही जीवित रहती है, जिसका प्रयोग जनता करती है। भारत के लोगों के बीच संवाद का सबसे बेहतर माध्यम हिंदी है। - इंदु शर्मा, हिंदी प्रवक्ता, श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली
विज्ञापन

----
हिंदी भाषा संस्कृति, संस्कारों की सच्ची संवाहक
हिंदी भाषा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हमारे देश में ही नहीं कई अन्य देशों में भी हिंदी बोली जाती है। मॉरीशस, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेेश आदि में हिंदी भाषा अपना विशेष महत्व रखती है। हमारे देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन जितनी संवेदनशीलता हिंदी भाषा में है। शायद ही अन्य किसी भाषा में होगी। एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है, बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों की सच्ची संवाहक भी है, जो हमारे ज्ञान, प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। - ममता गर्ग, सहायक अध्यापक श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्षेत्रीय भाषाओं की जननी है हिंदी भाषा
अवधि, ब्रज, भोजपुरी, मैथिली आदि अनेक भाषारूपी धाराएं विरल रूप से बहती हुई अपने क्षेत्रों को सिंचित करती हुई एक हिंदी रूपी महासागर में समाहित होकर हिंदी को एक विराट रूप में स्थापित करती है। हिंदी सभी क्षेत्रीय भाषाओं की जननी है। विश्व हिंदी दिवस पर सभी छात्रों और हिंदी प्रेमियों को शुभकामनाएं। - संतलाल राम, हिंदी प्रवक्ता राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली।

--
मुस्कराती हुई भाषा है हिंदी
हिंदी हमारी मातृभाषा है, जो हमारे रिश्ते नातों व राष्ट्र की एकता को अपने प्रेम रूपी कच्चे धागों में बांधती है। यही कारण है संपूर्ण विश्व में हिंदी का निर्बाध गति से प्रचार व व्यवस्थापन हो रहा है। संपूर्ण विश्व में इसका कोई विरोध नहीं होता लेकिन दुर्भाग्य भारत के कुछ प्रांतों में राजनीतिक कारणों के कारण विरोध होता है। हिंदी भाषा थोड़ी कठिन होते हुए भी जल्दी सीखी व समझी जाती है। यह एक मुस्कुराती हुई भाषा है, जो गंगा, जमुना, झेलम, सतलज, रावी, हिमालय की तरह पवित्र व जीवनदायिनी है और भारत को बल प्रदान करती है। वर्तमान समय में लोगों को समझ में आने लगा है कि हिंदी में बच्चों का भविष्य उज्जवल, निर्मल, धवल है। सभी हिंदी प्रेमियों से आग्रह है कि हिंदी साहित्य का अध्ययन करें व हिंदी की कीर्ति को अमर करें। - डॉ. रवि खन्ना, हिंदी प्रवक्ता राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली।

ममता गर्ग

ममता गर्ग- फोटो : SHAMLI

संतलाल

संतलाल- फोटो : SHAMLI

रवि खन्ना

रवि खन्ना- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed