{"_id":"648619ec072330b34d066057","slug":"highway-will-not-be-allowed-to-be-constructed-if-interchange-is-not-made-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4258-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजू में इंटरचेंज नहीं बना तो हाईवे का निर्माण नहीं होने देंगे : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजू में इंटरचेंज नहीं बना तो हाईवे का निर्माण नहीं होने देंगे : टिकैत
Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
गांव भाज्जू में आयोजित पंचायत में मौजूद भाकियू कार्यकर्ता व किसान
शामली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक भाजू में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर इंटरचेंज नहीं बनेगा, हाईवे का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन चाहे तो फोर्स और पीएसी लगाकर निर्माण शुरू कराकर देख लें। वह रविवार को भाजू में किसानों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर कुरुक्षेत्र के पीपली में सोमवार को महापंचायत होगी। एमएसपी गारंटी कानून जब तक नहीं बनेगा, किसानों का भला नहीं होने वाला है। इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरकार की मिलीभगत से व्यापारी किसानों से आधे रेट पर फसल खरीदता है। इसके चलते बिहार के किसान बर्बाद हो गए। यहां भी ऐसे कानून जल्द आने वाले हैं। किसानों को जागरूक रहना होगा। एकजुटता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हाईवे के आसपास की जमीनें व्यापारियों ने खरीद ली। यदि कॉमर्शियल में बैनामा कराया है तो तीन फीट जगह छोड़कर दीवार बनाएं। यदि किसानों की चकरोड पर कोई दीवार बनाई गई तो उसे तोड़ दिया जाएगा।
महापंचायत में गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, शौकेंद्र चौधरी, पउप्र महासचिव कपिल खाटियान, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीर सिंह, जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, ओमपाल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही सरकार
टिकैत बोले सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की साजिश कर रही है। पहलवानों के समर्थन में किसान आए तो दो-दो महीने पहलवान दिल्ली में धरने पर बैठे रहे। पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई, यह अन्याय है। कानून की सरासर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। सरकार माहौल खराब कर रही है। किसानों के आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है।
- विपक्ष के लोग बस सत्ता चाहते हैं, आंदोलन नहीं करते
टिकैत ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग आंदोलन नहीं कर रहे। किसान अकेला आंदोलन कर रहा है। विपक्ष के नेता सत्ता तो चाहते हैं, लेकिन आंदोलन नहीं करना चाहते। ये खुद तो डूबेंगे, हमें भी लेकर डूबेंगे। हमारे आंदोलन बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में आंदोलन चल रहे हैं। जहां भी सरकार किसानों के खिलाफ गलत फैसले लेगी, वहां आंदोलन करेंगे। क्रेडिट कार्ड में किसी किसान की जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी। हम मिलकर मजबूती से आंदोलन करेंगे।
- विद्युत मीटर को लेकर किया जाएगा बड़ा आंदोलन
बिजली संबंधी समस्या उठाते हुए टिकैत ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि किसानों को मुफ्त बिजली देंगे। फिर नलकूपों पर मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में विद्युत मीटर के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएंगे। मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि सात दिन में गन्ना भुगतान करा दिया। जबकि शामली में तीनों मिलें किसानों के करोड़ों रुपये दबाए बैठीं हैं। अपने गांव के मंदिरों के ट्रस्ट बनवाओ, कमेटी बनाओ। आने वाले दिनों में ये लोग मंदिरों पर कब्जे करेंगे।