{"_id":"677978d112e66191730a7099","slug":"highway-bypass-work-affected-due-to-bad-weather-shamli-news-c-26-1-smrt1047-134655-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खराब मौसम से हाईवे बाईपास का कार्य हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खराब मौसम से हाईवे बाईपास का कार्य हुआ प्रभावित
Sat, 04 Jan 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
शामली। खराब मौसम और कोहरे के कारण जिले में चल रही विकास परियोजनाएं प्रभावित हो रही है। अगले माह मौसम में सुधार के बाद काम तेजी से चालू होगा।
मेरठ- करनाल हाईवे और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला- टपराना बाईपास का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। 15 प्रतिशत कार्य अधूरा है। यह अधूरा कार्य 31 जनवरी तक पूरा किए जाना था। गत 18 दिसंबर से जिले में ग्रैप चार लागू होने और खराब मौसम होने से कार्य बंद है। जनवरी के आखिर में कार्य चालू होने की संभावना है। हिसार की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह के मुताबिक फरवरी माह के आखिर तक कंडेला- टपराना बाईपास का कार्य पूरा हो पाएगा।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि कोहरा और खराब मौसम के चलते मेरठ करनाल हाईवे पर टिटौली से लेकर गोलचक्कर टपराना तक निर्माण कार्य मौसम सामान्य होने के बाद चालू हो पाएगा। मौसम सामान्य होने पर भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर पुल की एप्रोच रोड पर रोडी बजरी और ताॅरकाल डालकर कार्य पूरा किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली -देहरादून और अंबाला- शामली ग्रीनफील्ड का कार्य खराब मौसम से कार्य प्रभावित हुआ है।