Shamli: तेज तूफान से टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, 40 गांवों पर गहराया संकट, पीने के पानी की भी किल्लत
Shamli News : शामली में तेज तूफान से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने से 40 गांवों पर संकट गहरा गया है। वहीं, पीने के पानी की भी किल्लत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार की रात को आए तूफान से शामली के झिंझाना में 33 हजार की लाइन का तार फिर से टूट गया। जिससे छह बिजली घरों की बिजली बाधित होने से करीब 40 गांव की विद्युत सप्लाई पूरी रात ठप रही। विद्युत कर्मचारी बाधित सप्लाई को सुचारु करने में लगे हुए हैं। बिजली गुल होने के कारण लोग गर्मी से हलकान रहे। वहीं, बिजली न आने से लोगों के बैटरी इनवर्टर सब फैल हो गए। पीने के पानी से लेकर पशुओं के चारा काटने तक के संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
तेज तूफान के कारण एक बार फिर 33 हजारी लाइन का तार टूट कर गिरने से करीब छह बिजली घरों की बिजली बाधित हो गई। जिससे लगभग 40 गांव में अंधेरा छा गया और लोग गर्मी से हलकान हो गए। लोगों ने पूरी रात गर्मी व मच्छरों के प्रकोप को झेलकर बिताई। वहीं, स्थानीय बिजली घर पर भी 33 हजारी लाइन का तार टूटने के कारण केबिल बॉक्स में आग लग गई। बिजली चले जाने से लोगों के बैटरी इन्वर्टर चंद घंटों में ही फेल हो गए।
उधर, बिजली न आने से पेयजल संकट भी गहरा गया। कस्बा व देहात क्षेत्र में पशुओं के चारा काटने से लेकर खेतों में पानी देने व बिजली के उपकरण से कार्य करने वाले हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। हालांकि, विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली लाइन को सुचारु करने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
कस्बे के राहुल गोयल, अमित गोयल, शमशाद अली, नसीम अली, इसरार मिर्जा, तारीफ आलम आदि ने कहा कि विद्युत विभाग को बिजली के जर्जर तारों को तुरंत बदलना चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी से निजात मिले।
यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया