फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hi-tech driving testing track will be built in the district

Shamli News: जिले में बनेगा हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक

Sat, 03 Feb 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 03 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech driving testing track will be built in the district
शामली। डीएल बनवाने वाले चालकों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट लिया जा सकेगा। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय के पास ही स्वचालित हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाया जाएगा। जिसके लिए एक कंपनी ने आवेदन किया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक परिवहन विभाग के कार्यालय में चालकों का लाइसेंस मैनुअल तरीके से गाड़ी चलवाकर जारी किया जाता है। इसमें कई अप्रशिक्षित लोगों के भी लाइसेंस बन जाते हैं। ये कई बार हादसों का कारण भी बनते हैं। इससे बचने के लिए परिवहन मुख्यालय ने जिले में स्वचालित ड्राइव ड्राइविंग टेस्टिंग टैंक बनाने के निर्देश दिए थे। ट्रैक बनाने से लेकर संचालन की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी को दी जाएगी। विभाग ने इसके लिए आए आवेदन की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

ट्रैक की खास बात यह है कि वाहनों की जांच भी हाईटेक तकनीक से होगी। जिसमें वाहन के प्रदूषण की जांच से लेकर हार्न, लो बीम और हाई बीम की पड़ताल की जाएगी। इतना ही नहीं, टायरों की क्वालिटी और बेहतरी को भी विभिन्न मशीनों के जरिए परखा जाएगा। ट्रैक कैमरों और सैंसरों से भी लैस होगा। चालक की जरा सी गलती को सेंसर पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही जिले में हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाया जाएगा। जिसके लिए एक कंपनी ने आवेदन किया किया है। जांच की जा रही है। हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनने के बाद वाहनों की जांच हाईटेक तरीके से की जा सकेगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed