फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy rain caused waterlogging in the city

तेज बारिश से शहर में हुआ जलभराव

Sat, 29 Aug 2020 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused waterlogging in the city
शामली बरसात से नेहरू मार्किट में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
शामली। दो-तीन दिन से उमसभरी गर्मी के बाद शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। मुख्य बाजारों की सड़कों पर पानी भर गया तथा तथा विभिन्न मार्गों पर बने अंडरपास भी जलमग्न हो गए। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो लगभग साढ़े 11 बजे तक होती रही। भारी बारिश से नेहरू मार्केट, माजरा रोड, कबाड़ी बाजार, भैंसवाल बस अड्डा समेत नगर के प्रमुख बाजारों की सड़कें जलमग्न हो गईं। जल निकासी ठप हो जाने से सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा रहा। बारिश रुकने के बाद भी काफी देर तक जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। किरोड़ी मार्ग, ब्रिगेडियम होशियार सिंह इंटर कॉलेज के पीछे, बुढ़ाना रोड, गोहरनी, सिलावर आदि मार्गों पर बने रेलवे के अंडरपासों में पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालक परेशान रहे। उन्हें जलभराव से होकर ही अपने वाहनों को लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

----------
धान और गन्ने को फायदा, सब्जियों को नुकसान
शुक्रवार को हुई बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए काफी लाभदायक होगी। इन दिनों खेतों में धान के साथ गन्ने की फसल खड़ी है। बारिश दोनों के लिए ही फायदेमंद है जबकि जलालाबाद, थानाभवन क्षेत्र में सब्जियों की खेती होती है। तेज बारिश से सब्जी की खेती को नुकसान है। इससे फसल खराब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बारिश बंद होते ही हुई उमस
दो-तीन दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई गर्मी फिर शुरू हो गई। दोपहर में तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी के कारण लोग परेशान हो उठे। शाम को एक बार फिर बादल छा गए और बारिश की संभावना बन गई।

शामली बरसात से टंकी रोड पर भरा पानी

शामली बरसात से टंकी रोड पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात से मोहल्ला  शांन्ती नगर  खाला पटरी पर भरा पानी

शामली बरसात से मोहल्ला शांन्ती नगर खाला पटरी पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात से कबाडी बाजार  में भरा पानी

शामली बरसात से कबाडी बाजार में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात से माजरा रोड पर भरा पानी

शामली बरसात से माजरा रोड पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली करौडी रेलवे अंडरपास में पानी भरने के गुजरता बाईक सवार

शामली करौडी रेलवे अंडरपास में पानी भरने के गुजरता बाईक सवार- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात से  नेहरू मार्किट में भरा पानी

शामली बरसात से नेहरू मार्किट में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात से  नेहरू मार्किट में पानी भरने के बाद गुजरती  महिलाएं

शामली बरसात से नेहरू मार्किट में पानी भरने के बाद गुजरती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed