फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy rain caused water logging in urban and rural areas

Shamli News: झमाझम बारिश से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ जल भराव

Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused water logging in urban and rural areas
शामली। पश्चिमी विक्षोभ आने से मध्य रात्रि के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश पूरे दिन होती रही। कई स्थानों पर जलभराव होने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। पिछले 14 घंटे मे 80 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे खराब मौसम और बारिश की चेतावनी देकर अलर्ट किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव शुरू जाने के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मध्य रात्रि के बाद झमाझम बारिश शुरू होगई। पूरी रात और दिन में दस बजे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश से शहर के विजय चौक, कैराना रोड, बिजलीघर के सामने, करमूखेड़ी पटेल नगर, नगर पालिका रोड, मिल रोड, गोशाला रोड, बरखंडी, कबाड़ी बाजार नया बाजार, धीमानपुरा, टंकी रोड, भैंसवाल रोड, ब्लाॅक रोड, मोहल्ला पंसाारियान, मोहल्ला रेलपार, जीआरपी थाना परिसर, शहर कोतवाली परिसर, बुढ़ाना रोड, कलंदर शाह में जगह जगह जलभराव हो गया। आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी के मुताबिक मध्य रात्रि से लेकर बुधवार की सुबह आठ बजे तक 55 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। शाम चार बजे तक 30 मिमी बारिश मिलाकर कुल 80 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के बाद पिछले 24 घटे में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मिमी बारिश होने के बाद गन्ने, ज्वार, धान की फसल में जल भराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंडरपास बारिश में डूबे, हल्के और भारी वाहनों के गुजरने में हुई परेशानी
फोटो समाचार
शामली। पिछले 14-15 घंटे की बारिश के दौरान जिले के करोड़ी रोड, गोहरनी रोड, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर काॅलेज के पीछे, अंडरपास, करमूखेड़ी और शहर की आबादी के पास अंडरपास थानाभवन समेत अन्य सभी अंडरपास बारिश में डूब गए हैं। अंडरपास में ज्यादा पानी आने से हल्के और भारी वाहनों को अंडरपास से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड रहा है।

- अगले 24 घंटे मौसम खराब होने और बारिश की चेतावनी दी
-बाढ चौकियों-गोताखोरों को किया अलर्ट
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नेहा दुबे ने बताया कि मौसम विज्ञान एवं राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश होने की चेतावनी दी। अगले 24 घंटे खराब मौसम और बारिश की चेतावनी देकर अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि डीएम की ओर से सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। यमुना नदी के खोतोखाेरों को अलर्ट करते हुुए आपदा कंट्रोल रूम नंबर 01338 270203 को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed