फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heat wave continues for the second consecutive day, temperature reaches 40 degree Celsius

Shamli News: लगातार दूसरे दिन भी चली लू, तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस

Fri, 16 May 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Heat wave continues for the second consecutive day, temperature reaches 40 degree Celsius
शामली। जिले में गर्म हवा लू चलने से तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन गर्म हवा चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्म हवा लू चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर में गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय लोग घरों में ही रहे और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। इसके चलते बाजार व सड़काें पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार में ग्राहकों की कमी के कारण सूने पड़े रहे। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन

तेज हवा में सड़कों पर धूल उड़ने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। दिनभर धूप निकलने से मौसम गर्म बना रहा। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed