फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heat in the daytime, Dusty storm in the evening

दिन में गर्मी, शाम को धूल भरी आंधी

Sat, 27 May 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Heat in the daytime, Dusty storm in the evening
मौसम - फोटो : अमर उजाला
शामली। दिन में गरम मौसम और शाम को आंधी आने से मौसम में बदलाव   आ गया। शाम को चली आंधी      के कारण जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और कई जगह      होर्डिंग उखड़ गए।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही धूप तेज हो जाती है। दोपहर तक गरम लू के थपेड़ों से लोग हाल-बेहाल हो जाते हैं। शुक्रवार को दिन का तापमान 38 न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


शहर के वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, धीमानपुरा रोड, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, नया बाजार, नेहरू रोड आदि बाजारों व मुख्य मार्गों पर भी लोगों की चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम सात बजे के लगभग मौसम का मिजाज फिर बदल गया। आकाश में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। अचानक आई आंधी से बिजली आपूर्ति ठप होगई और मुख्य मार्गों पर लगे होर्डिंग उखड़  गए।

आंधी के कारण आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के     निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया   कि दिन का तापमान बढ़ने से मौसम में बदलाव आया है। शनिवार      को मौसम गरम होगा। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना  है। 


उधर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आंधी आने के बाद शहर की आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। आंधी बंद होने के बाद आपूर्ति को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed