फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health team carrying two youths in an ambulance

दो युवकों को एंबुलेंस में ले गई स्वास्थ्य टीम

Mon, 23 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Health team carrying two youths in an ambulance
दो युवकों को एंबुलेंस में ले गई स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव में एंबुलेंस में दो युवकों को टीम अपने साथ ले गई। स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
सोमवर को करीब 11 बजे क्षेत्र के एक गांव में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक वहां से दो युवकों को एंबुलेंस में बैठाकर स्वास्थ्य टीम अपने साथ ले गई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक बुखार से पीड़ित चल रहे थे। इस संबंध में सीएमओ संजय भटनागर, ऊन प्राथमिक चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर लेखराम और झिंझाना के चिकित्सक शशिकांत से बात की तो तीनों अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई है। गांव प्रधान ने बताया कि गांव के दो युवकों को एंबुलेंस में ले जाया गया है। उनके साथ पुलिस भी थी। एंबुलेंस में आई स्वास्थ्य टीम ने दोनों युवकों को शामली ले जाने की बात कही थी। थाना प्रभारी पीके सिंह ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed