फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   health news

Shamli News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन हुई ठीक, 31 मरीजों की हुई जांच

Sat, 27 Jun 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
health news
शामली। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन ठीक होने पर मरीजों की जांच शुरू हुई। इस दौरान मरीजों की भीड़ लगी रही। 31 मरीजों की सीटी स्कैन जांच हुई। मरीजों को जांच कराने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सीटी स्कैन मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। मशीन बंद होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी थी। मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस जाने को मजबूर होना पड़ा था। संबंधित कंपनी को मशीन में खराबी की जानकारी दी थी। इंजीनियरों की टीम ने पहुंचकर मशीन में कोई पार्ट्स खराब होने के कारण मशीन बंद होना बताया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों व उनके साथ आने वाले तीमारदारों की भीड़ लगी रही। मशीन ठीक होने पर मरीजों की सीटी स्कैन जांच की गई। सीटी स्कैन कराने पहुंचे अमित कुमार ने बताया कि उनकी कमर में दर्द रहता है। चिकित्सक की सलाह से वह सीटी स्कैन कराने के लिए वह डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहा है। रेशमा ने बताया कि उसके सिर में लगातार दर्द रहता है। चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने को कहा है। एक घंटे से वह अपने नंबर की इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण दोपहर 11 बजे तक ओपीडी चली। दोपहर तक 31 मरीजों की सीटी स्कैन जांच हुई है। शनिवार को भी मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed