{"_id":"69050874cdeedbca200a5807","slug":"health-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-152589-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल को मिला फिजिशियन, मिलेगा बेहतर उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल को मिला फिजिशियन, मिलेगा बेहतर उपचार
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में जनरल फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक को सहारनपुर से संंबद्ध किया गया है। फिजिशियन की नियुक्ति होने से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। फिजिशियन ने जिला अस्पताल में जॉइन कर लिया है। उधर, जिला अस्पताल में अभी भी कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं।
जिला अस्पताल में जनरल फिजिशियन की नियुक्ति न होने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि एडी हेल्थ डॉ. रामानंद ने मरीजों के उपचार की समस्या को देखते हुए सहारनपुर से जिला अस्पताल में फिजिशियन के पद पर डॉ. सचिन मलिक को संबद्ध किया गया है। डॉ. सचिन मलिक ने अस्पताल पहुंचकर जॉइन कर लिया। उधर, एसएनसीयू में वार्ड आया के पद पर भी नियुक्ति हुई है। वार्ड आया का एक पद करीब एक साल से रिक्त चल रहा था।
-- -
विशेषज्ञ चिकित्सकों के ये पद चल रहे रिक्त
जिला अस्पताल में चेस्ट फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक, नेत्र सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट के अलावा दो लैब टैक्नीशियन, डेंटल हाईजिनिस्ट, एक एक्सरे टेक्नीशियन और ईसीजी टेक्नीशियन आदि के पद रिक्त चल रहे हैं। सीएमएस का कहना है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को समय-समय पर पत्राचार किया जाता है।