फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health Department team arrived to check Gangeru

गंगेरू जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 06 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Health Department team arrived to check Gangeru
health - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। टीकाकरण के बाद हुई नौ माह की बच्ची की मौत के प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच की। मृतक बच्ची के परिजनों सहित गांव के लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गंगेरू में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते शनिवार गांव में कैंप लगाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के साथ ही टीकाकरण भी किया था। टीम ने मोहल्ले की नौ माह की बालिका युमना पुत्री आसिफ को पोलियो खुराक पिलाई और टीकाकरण किया था। परिजनों का आरोप था कि टीका लगने के बाद ही बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान बालिका की रविवार को मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी मौत का कारण स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही मानते हुए हंगामा किया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. एके अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. तौहीद ने गांव में पहुंचकर मृतक बच्ची के परिजनों सहित गांव के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद का कहना है कि जो टीकाकरण बालिका को किया गया है वहीं टीकाकरण पूरे गांव के बच्चों को किया गया है। किसी अन्य बच्चों में टीकाकरण के बाद में कोई बीमारी होना या किसी बालक की मौत होना जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। बच्ची को बुखार था, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed