{"_id":"6360174dfc3aba518f365303","slug":"health-department-set-up-camp-in-dengue-affected-islam-nagar-shamli-news-mrt6116544146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से प्रभावित इस्लाम नगर में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से प्रभावित इस्लाम नगर में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया
विज्ञापन
कैराना के डेंगू प्रभावित इस्लाम नगर में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से प्रभावित इस्लाम नगर में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया
शामली, कैराना। छह दिन के अंदर इस्लाम नगर में डेंगू से दो मौतों की खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से प्रभावित इस्लाम नगर में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की और उन्हें दवाईयां वितरित की।
आर्यपुरी देहात ग्राम पंचायत के मजरे इस्लाम नगर में छह दिन के अंदर आसमा (22) व आमिर (10) की मौत हो गई थी। अमर उजाला में डेंगू से मौत का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा। सोमवार को इस्लाम नगर के प्रधान के आवास पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगा कर डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड आदि की जांच की और प्लेटलेट्स काउंट के लिए स्लाइड बनाई। इसके अलावा कैंप में बुखार के मरीजों को दवाईयां वितरित कीं। कैंप का संचालन कर रहे डॉ. विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि कैंप में 102 मरीजों को दवाईयां वितरित की गईं। कैंप में आने वाले मरीजों में करीब 80 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित थे।
इस दौरान 15 मरीजों की जाच डेंगू किट से, 16 मरीजों की जांच मलेरिया किट से व 7 मरीजों की टाइफाइड किट से जांच की गई। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 22 मरीजों की प्लेटलेट्स काउंट के लिए स्लाइड की गई है। जिसकी रिपोर्ट एक दिन बाद आएगी। कैंप में छह साल का एक बच्चा भी जांच कराने पहुंचा, जिसकी पूर्व में डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चे के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे का उपचार शामली के एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा है। अब बच्चे की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
--
फांगिंग कराने के दिए निर्देश
कस्बे से सटे इस्लाम नगर में डेंगू से दो मौतों के बाद प्रशासन को फॉगिंग की याद आई है। ग्रामीण इलाकों में जहां मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फागिंग शुरू करा दी गई है। वहीं कस्बे में भी फॉगिंग के लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। मामले में मलेरिया अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया कि ग्राम सचिवों व प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सफाई कराए व जहां मच्छर अधिक हों वहां पर पहले फॉगिंग कराएं। नगर पालिका के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि सभी वार्डों में रात से ही तेजी के साथ फॉगिंग कराने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर लगाम लग सके। संवाद