फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health department begins preparations for swine flu

Shamli News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी शुरू

Wed, 26 Aug 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 26 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Health department begins preparations for swine flu
शामली। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आने के बाद जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। चिकित्सक मरीजाें को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि अभी तक स्वाइन फ्लू के लक्षण वाला कोई मरीज नहीं आया है। चिकित्सकों को इस तरह के लक्षण वाले मरीजों पर ध्यान रखने के लिए कहा गया है ताकि उनकी समय पर जांच व उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा नहीं है। मरीज का सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल या लखनऊ भेजा जाएगा। लक्षण वाले मरीजाें को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तृप्ति कुमार सक्सेना ने बताया कि स्वाइन फ्लू संक्रामक बीमारी है। उन्होंने कहा कि लक्षण आने पर मरीज को घबराना नहीं चाहिए और चिकित्सक की सलाह से उपचार कराना चाहिए। लक्षण वाले संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में जांच व उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed