{"_id":"606374d78ebc3e8d195ac8b0","slug":"head-constable-saved-the-life-of-a-drowning-person-in-a-canal-shamli-news-mrt5322852171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने नहर में डूबते व्यक्ति की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल ने नहर में डूबते व्यक्ति की बचाई जान
विज्ञापन
शामली। एसपी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल ने साहस का परिचय देते हुए नहर में डूबते व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई है।
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में पुल से नीचे गिर गया। उसे पानी में डूबते हुए देखकर राहगीरों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर एसपी सुकीर्ति माधव की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित कुमार ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी और डूब रहे व्यक्ति को सकुशल नहर से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के तौर पर उस व्यक्ति के पेट से पीठ दबाकर पानी बाहर निकाला। इसके बाद उस व्यक्ति को पीआरवी 3023 के माध्यम से उपचार हेतु तत्काल सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। हेड कांस्टेबल के साहसिक एवं मानवीय कार्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने सराहना की है।
एसपी ने बताया कि उपचार के बाद पानी से निकाले गए व्यक्ति की हालत सामान्य है। उस व्यक्ति की पहचान मीर हसन निवासी गांव हरड़ थाना थानाभवन के रूप में हुई। एसपी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि मीर हसन का मानसिक संतुलन सही नहीं है। उन्होंने बताया कि पानी में डूब रहे व्यक्ति की जान बचाने पर हेड कांस्टेबल मोहित कुमार को प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार से देकर सम्मानित किया जाएगा।