{"_id":"5828b9834f1c1b4709b3839d","slug":"he-sought-to-kill-wounded-godeh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल घोडे़ को मारने की अनुमति मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल घोडे़ को मारने की अनुमति मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए घोड़े का उपचार कराने वाले युवक ने उसे मारने की अनुमति मांगी है। शुक्रवार को पानीपत रोड पर मदरसे के पास बाइक सवार ने एक घोड़े को टक्कर मार दी, जिसमें उसके अगले दोनों पैर टूट गए।
विकास निवासी गांव मवी ने निजी पशु चिकित्सक से घोडे़ का उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शामली स्थित घोड़ों के अस्पताल ब्रुक इंडिया से संपर्क किया गया। यहां से डॉक्टर मनोज घोडे़ का उपचार करने पहुंचे, लेकिन पैर टूट जाने के कारण उसका ठीक होना संभव नहीं है। रविवार को विकास, नवज्योती समिति के सदस्य नरेंद्र कुमार कोतवाली पहुंचे और घोड़े को मारने की अनुमति मांगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घोडे़ के मालिक को तलाश कराया जा रहा है। किसी जानवर को मारने की अनुमति देना उनका अधिकार नहीं है।