फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   hazrat saahab ne rakhi thi kaandhala iddgaah ki neev

हजरत साहब ने रखी थी कांधला ईदगाह की नींव

Mon, 03 Jun 2019 11:09 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 03 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hazrat saahab ne rakhi thi kaandhala iddgaah ki neev
file - फोटो : amarujala
दुनिया भर में दीन का उजाला फैलाने वाले मौलाना हजरत इफ्तेखार उल हसन का जन्म कांधला कस्बे की सरजमीं पर रमजान के पाक महा में हुआ था। ये भी संयोग है कि उनका इंतकाल भी इसी पवित्र माह में हुआ।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हजरत के वालिद का नाम मुफ्ती रफ्फाउल हसन था। मौलाना इफ्तेखार बचपन से ही धार्मिक विचारों के थे। उनके करीब 50 हजार से ज्यादा मुरीद रहे और 34 खलीफा को उन्होंने खिताब किया था। हजरत मौलाना इफ्तेखार  उल हसन हजरत रायपुरी अब्दुल कादिर साहब से वेद थे। पूरी दुनिया में हजरत इफ्तेखार उल हसन कांधलावी के नाम से जाने गए। इस्लामिक गुरुओं की दुनिया में उनका अपना एक अलग ही मुकाम था। इसके अलावा विदेशों तक उनके लाखों मुरीद हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सहारनपुर में हुई। उनके ही प्रयास से 1946 में कांधला ईदगाह की नींव रखी। जिसमें हजरत ने पहला मदरसा इस्लामिया सुलेमानिया खोला। जहां तालीम का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग शहरों में तालीम के लिए 25 से अधिक मदरसे खोले। वे मुस्लिमों के ही नहीं बल्कि सर्वसमाज को समान नजरों से देखते थे। यही वजह है कि उनके इंतकाल का सभी को बहुत दुख है और हर कोई उनके अंतिम दर्शन को उमड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed