फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   have to go to vote, have to do our duty

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है

Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
have to go to vote, have to do our duty
मतदान के प्रति जागरूक करती रानी लक्ष्मीबाई महिला शाखा की सदस्य। - फोटो : SHAMLI
वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है
विज्ञापन

शामली। रानी लक्ष्मी बाई शाखा ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में 10 फरवरी को होने वाले मतदान में महिलाओं से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेविका वीना अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं। इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है, हमें वोट जरूर डालनी चाहिए। हमें अपने फर्ज को निभाते हुए मतदान करना है। साथ ही अपने मोहल्ले और समाज की महिलाओं से मतदान करने की अपील करें। उन्होंने वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, नारा देकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पिंकी अग्रवाल, मोनिका, अंजलि, डॉ. कुमुद शर्मा, किरण जैन, रेखा गोयल, अनिता, निशा वर्मा, सुधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed