फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Havan wished for freedom from corona

हवन कर कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना

Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Havan wished for freedom from corona
हवन कर कोरोना से मुक्ति की कामना की
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। बालाजी धाम में श्री बालाजी प्रकटोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया। मंदिर समिति के आह्वान पर श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी जयंती अपने परिवारों के साथ घरों में मनाई।
कस्बे के बालाजी धाम में इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए बालाजी प्रकटोत्सव पर सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए श्री बालाजी धाम में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में किया गया। संकट मोचन हवन का आयोजन किया गया, जिसमें नीरज जैन सपत्नीक, आकाश गोयल पत्नी प्रीति गोयल के साथ यजमान रहे। हवन यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने देश में करोना से मुक्ति की प्रार्थना की गई। इस दौरान श्री बालाजी महाराज का धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर में श्रृंगार किया गया और 56 प्रकार का भोग मुख्य यजमान समाजसेवी अनमोल गर्ग द्वारा लगाया गया। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर में भीड़ ना हो इसके लिए समिति ने बाजारों में जाकर दुकानों और घरों पर पहुंचकर प्रसाद वितरित किया। शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। समिति द्वारा नगरवासियों से घर पर रहकर ही पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के आयोजन करने का आह्वान किया गया था। कार्यक्रम में संरक्षक अनिल तायल, गौरव अग्रवाल, मनोज गोयल, सूरज तायल, वंशज शर्मा, डॉ. राम अवतार गर्ग, रॉकी गर्ग आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed