फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Havan performed on the death anniversary of former Governor Virendra Verma

Shamli News: पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की पुण्यतिथि पर किया हवन

Tue, 02 May 2023 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Havan performed on the death anniversary of former Governor Virendra Verma
-राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में मनाई गई पुण्यतिथि
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में कॉलेज के संस्थापक पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेंद्र वर्मा की 14वीं पुण्य तिथि पर हवन किया गया। साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान स्व. वीरेंद्र वर्मा के पुत्र एवं कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र वर्मा, नितिन वर्मा शामिल रहे। हवन यज्ञ के ब्रह्मा शिवम शर्मा रहे। हवन पूजन के बाद स्व. वीरेंद्र वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल प्रबंध समिति के सदस्यों ने पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा के राजनीतिक जीवन और समाज लिए किए गए कार्यों के बारे विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार, विनय सिवाच, ज्ञानेंद्र मलिक, योगेंद्र सिंह कादियान, विजयपाल सिंह देशवाल, राजेंद्र सिंह, मुकेश तोमर, पुष्पेंद्र सिंह, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, रितेंद्र सिंह, नवाब सिंह मलिक, श्रवण तोमर, सहदेव सिंह, नीरज बेनीवाल, ऋचा भारद्वाज, पारुल रानी, चंचल चौहान, दिनेश कुमार, रवि खन्ना, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed