फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Havan Kund placed in tractor-trolley, people sacrificed in the city

ट्रैक्टर-ट्राली में हवन कुंड रखा, शहर में लोगों ने दी आहुति

Mon, 13 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Havan Kund placed in tractor-trolley, people sacrificed in the city
शामली टैक्टर ट्रॉली में बैठक कर हवन करते सीओ व कोतवाली प्रभारी व आर्य समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
ट्रैक्टर-ट्राली में हवन कुंड रखा, शहर में लोगों ने दी आहुति
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह छह बजे आर्य समाज के सहयोग से ट्रैक्टर-ट्राली में हवन कुंड रखकर वेद मंत्रों के साथ पूजन किया। इसके बाद यज्ञ की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। कोतवाली से मंडी मार्शल गंज, रेलवे रोड, धीमानपुरा, भिक्की मोड़, माजरा रोड, टंकी रोड, वीवी इंटर कालेज रोड आदि मार्ग से होते हुए शहर के सभी मुख्य चौराहों, मार्गों और बाजारों से होते हुए करीब चार घंटे बाद ट्रैक्टर ट्राली कोतवाली पहुंची और पूर्ण आहुति के साथ यज्ञ का समापन हुआ। बीच-बीच में चौराहों पर और मार्गों पर लोगों ने वेदमंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, कोतवाल प्रेमवीर राणा, यज्ञ के आचार्य पूरणचंद आर्य, राजपाल आर्य, सुभाष धीमान, राजेश बजाज आदि मौजूद रहे। कोतवाल ने बताया कि वातावरण को शुद्ध करने और कोरोना से मुक्ति की कामना के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान गरीब लोगों को करीब एक हजार मास्क का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed