फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Havan and prayer to end corona epidemic

हवन कर कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थ

Mon, 17 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Havan and prayer to end corona epidemic
- बहावड़ी, कैराना और कैड़ी गांव में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। कोरोना महामारी को खत्म करने की कामना और शुद्धिकरण के लिए जिले में कई स्थानों पर हवन यज्ञ के आयोजन किए गए।
शामली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली में हवन कुंड में ग्रामीणों ने आहुति दी और वातावरण शुद्ध करने के लिए गांव की परिक्रमा कराई। इस दौरान ग्रामीणों ने कोराना महामारी को खत्म करने की भगवान से प्रार्थना की। मौके पर बिजेंद्र उर्फ बंटी, आचार्य शोरण, राजबीर, सुभाष, अमरपाल, सोहनबीर, नरेश, अर्जुन, नंदू, मौजूद रहे।
कैराना कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा द्वारा कोरोना से बचाव और वातावरण की शुद्धि के लिए पुलिस व व्यापारियों ने तीन दिवसीय हवन यज्ञ का शुभारंभ किया। आहुति देकर कोरोना महामारी से देश को बचाने की प्रार्थना की। हवन में पंडित मनोज नोटियाल, सुदेश आर्य व रोशन लाल आर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दिलवाई। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, शगुन मित्तल, रोशन लाल, मोहन लाल आर्य, अभिषेक जैन, राकेश सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबरी के गांव कैड़ी में राष्ट्रीय सेवक संघ व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शंख, घंटी, घृणावल की ध्वनि के साथ गांव की गलियों में घूमकर कई औषधियों और जड़ी बूटी से निर्मित सामग्री की धूनी दी गई। इस अवसर पर तुषार सिंह, आशीष, हर्ष, नमन कुमार, विवेक, गुरमीत सिंह, अजय कुमार, आकर्षित, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed