{"_id":"665f70f038c20338330b85d4","slug":"hasan-family-wins-kairana-lok-sabha-seat-for-the-fifth-time-shamli-news-c-26-1-smrt1047-122199-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार की पांचवी बार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार की पांचवी बार जीत
Wed, 05 Jun 2024 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
शामली। सपा गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराकर हसन परिवार की पांचवीं बार कैराना लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। हसन परिवार ने कैराना लोकसभा सीट भाजपा से छीनकर फिर से इतिहास रचा है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वर्ष 1984 में गांधी परिवार के राजीव गांंधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा गया था। कैराना लोकसभा सीट से हसन परिवार के चौधरी अख्तर हसन को कांग्रेस की ओर प्रत्याशी बनाया गया। कांग्रेस से पहली बार चौधरी अख्तर हसन ने दमकिपा के चौधरी श्याम सिंह दुल्हेंड़ी को हराकर जीत दर्ज की थी। बसपा सुप्रीमो मायावती वर्ष 1984 में कैराना लोकसभा चुनाव लड़ीं और हार गईं। वर्ष 1996 में हसन परिवार का दबदबा बढ़ा। सपा से कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार के चौधरी मुनव्वर हसन ने भाजपा के उदयवीर सिंह पेलखा और कांग्रेस के योगेश मलिक को हराकर जीत दर्ज की थी।
सांसद मुनव्वर हसन के निधन के बाद 2009 में हसन परिवार ने बसपा का दामन थामा। कैराना लोकसभा में हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह को हराकर तीसरी बार हसन परिवार को विजयी दिलाई थी। वर्ष 2014 में कैराना लोकसभा सीट के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद वर्ष 2018 में कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ तो हुकुम सिंह परिवार की बेटी मृंगाका सिंह चुनाव मैदान में आईं तो हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को हराकर कैराना लोकसभा सीट पर चौथी बार कब्जा किया। वर्ष 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने हसन परिवार की तबस्सुम हसन को हराकर कैराना लोकसभा सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया था।
विज्ञापन
अब वर्ष 2024 में कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार की बेटी इकरा हसन सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी। इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराकर कैराना लोकसभा सीट पर पांचवीं बार कब्जा किया है।
कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार का जीत का इतिहास
चुनाव वर्ष प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
1984 चौधरी अख्तर हसन कांग्रेस 236904
1996 मुनव्वर हसन सपा 184636
2009 तबस्सुम हसन बसपा 283259
2018 तबस्सुम हसन रालोद 481181
2024 इकरा हसन सपा गठबंधन 528013