फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana police will not raid without registering arrival

Shamli News: बिना आमद दर्ज कराए दबिश नहीं देगी हरियाणा पुलिस

Wed, 23 Apr 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana police will not raid without registering arrival
कैराना। हरियाणा के पानीपत जिला पुलिस पर बिना आमद दर्ज कराए कस्बे में दबिश देकर परेशान करने का आरोप सराफा कारोबारियों ने लगाया था। इसे लेकर सराफा व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद कैराना पुलिस ने व्यापारियों को भरोसा दिया है कि अब बिना आमद कराए पानीपत पुलिस दबिश नहीं देेगी। इस संबंध में पानीपत के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की है।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा के पानीपत सीआईए की टीम कस्बे में दबिश देकर एक सराफा व्यापारी को अपने साथ पानीपत ले गई थी। उसी दिन शाम को व्यापारी को छोड़ दिया था। सराफा व्यापारियों के अनुसार सोमवार को भी सादे कपड़ों में हरियाणा पुलिस बिना आमद दर्ज कराए चौक बाजार पहुंची और निकट के एक व्यापारी के बारे में पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन

व्यापारी की दुकान बंद मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस चली गई थी। बाद में शाम को 50 व्यापारी कोतवाली पहुंचे तथा हरियाणा पुलिस पर व्यापारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारी लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस को क्षेत्र में दबिश देने से पहले कोतवाली में आमद दर्ज करानी होगी। मुकदमे की एफआईआर व आरोपी का नाम दर्ज कराना होगा। इस संबंध में पानीपत पुलिस से वार्ता की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed