फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana Panipat-Khatima highway movement stalled

हरियाणा के आंदोलन से पानीपत-खटीमा हाईवे ठप

Sun, 21 Feb 2016 01:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 21 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana Panipat-Khatima highway movement stalled
शामली/कांधला/कैराना। जाट आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुए आंदोलन के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था पुख्ता करने के लिए आरएएफ भी जिले को मिल गई है। रविवार को जिले में दो कंपनी आरएएफ के अलावा दो कंपनी तथा एक प्लाटून पीएसी विभिन्न स्थानों पर तैनात रखी जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर उग्र आंदोलन चल रहा है। शामली में शनिवार को सांकेतिक प्रदर्शन किए गए तथा रविवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी गई। वहीं, भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को यूपी बंद रखने की घोषणा कर दी है। इसके चलते पुलिस प्रशासन को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


एसपी शामली विजय भूषण ने बताया कि आला अफसरों ने शामली जिले के लिए दो कंपनी आरएएफ की तैनाती को स्वीकृति दे दी है। देर रात तक मेरठ से दो कंपनी आरएएफ शामली पहुंच जाएगी। इसके अलावा दो कंपनी तथा एक प्लाटून पीएसी के जवान पहले से उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को टिटौली, बिडौली, एलम, शामली, सिंभालका सहित विभिन्न स्थानों पर आरएएफ, पीएसी तथा पुलिस तैनात रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, जाट आरक्षण आंदोलन और रविवार को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च कोतवाली पहुंचकर समापन हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और सीओ सिटी निशांक शर्मा के नेतृत्व में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च लेकर निकले। कोतवाली शामली से शुरू होकर हनुमान रोड, एमएसके रोड, फव्वारा चौक, विजय चौक से होकर अजंता चौक, फिर बुढ़ाना रोड होते हुए कोतवाली पहुंचकर समापन हुआ।

फ्लैग मार्च से पुलिस ने संदेश दिया है कि शांति और कानून व्यवस्था बनाकर रखने में पुलिस सक्षम है और यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह, थानाध्यक्ष आदर्श मंडी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
वहीं, कैराना प्रतिनिधि  के अनुसार, हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के उग्र होने के चलते पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा जाने वाले यात्री हलकान हुए। हरियाणा सीमा पूरी तरह बंद होने के कारण यमुना पुल के पास भारी वाहनों की कतार लगी रही। हरियाणा के सीमावर्ती गांवों में जाने वाले लोग छोटे वाहन व पैदल ही पुल को पार कर रहे हैं। हरियाणा सीमा पर यमुना पुल पर केवल दो कांस्टेबल ही तैनात है।

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के उग्र होने के साथ ही दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा जाने वाले लोगों ने हरियाणा के हालात को देखते हुए अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। लेकिन मजबूरी वश जाने वाले यात्री हरियाणा में हो रहे बवाल के कारण काफी परेशान है। यमुना पुल के पार हरियाणा पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर हरियाणा जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। पुल के पार पानीपत रोड पर जगह जगह जाटों ने सड़क पर जाम लगा रखे हैं। माल लदे भारी वाहन पुल के पास कतारों में दो दिन से खडे़ हैं।

हरियाणा के सीमावर्ती गांवों में जाने वाली महिलाएं, बच्चे और वृद्ध यात्री पुल तक आटो में पहुंचकर एक किलोमीटर लंबे यमुना पुल का पैदल पार करने पर विवश है। पुल पार करने के बाद भी यात्री जैसे तैसे पैदल या छोटे वाहनों में इधर-उधर गांवों के बीच से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। जाट आरक्षण के पूरे हरियाणा में फैलने के कारण पुलिस प्रशासन रूट डायवर्ट भी नहीं कर पा रहा है।
कांधला। जाट आरक्षण की मांग को लेकर एलम नगर पंचायत परिसर में दर्जन भर गांव के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें लोगों ने हरियाणा सरकार की भर्त्सना कर आंदोलन में समर्थन करते हुए जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग की आग यूपी में भी फैलती जा रही है। आरक्षण की मांग करने वालों पर हरियाणा सरकार के द्वारा बर्बरता पूर्ण रवैया अपनाने के विरोध में कस्बा एलम के नगर पंचायत टाउन हाल में शनिवार को पंचायत हुई, जिसमें एलम, भनेड़ा, भारसी, नाला कनियान सहित दर्जन गांव के जाट बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया।

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि देश मे सभी वर्गों के लोगों को अपनी मांग रखने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। कोई भी व्यक्ति व सरकार भारतीय संविधान के विरुद्ध कार्य नही कर सकती है। हरियाणा में जाट बिरादरी के लोगों के द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन हरियाणा सरकार ने दमनकारी नीति अपनाई। सरकार के इस कृत्य की जाट समाज के लोग कटु शब्दों मे निंदा करते है।

उन्होंने कहा कि जाट समुदाय पर बर्बरता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हरियाणा सरकार की इस नीति के विरोध में यूपी मे भी आंदोलन किया जायेगा। इस घड़ी मे यूपी का जाट समाज हरियाणा मे भी आंदोलन करने से पीछा नहीं हटेगा। पंचायत में सभी उपस्थित लोगों की सहमति पर हरियाणा सरकार के विरोध      में रविवार को एलम बस स्टैंड     पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के नाम अपनी कई सू़त्रीय मांगों लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।


पंचायत की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामकिशन व संचालन सभासद सतबीर उर्फ भोंदा ने किया। इस दौरान सतबीर पंवार, योगेन्द्र, हरपाल, पदम, राजपाल, सुनील पवांर, उपेन्द्र, देवेन्द्र, सत्यवीर , उमेश, राहुल, ओमवीर, जितेन्द्र, दलबीर        सिंह गहलौत  सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed