{"_id":"63c13d3854cbe440752cfab2","slug":"haryana-ncb-raids-in-search-of-drugs-supplier-shamli-news-c-14-1-77624-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ड्रग्स सप्लायर की तलाश में हरियाणा एनसीबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ड्रग्स सप्लायर की तलाश में हरियाणा एनसीबी का छापा
Fri, 13 Jan 2023 04:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Jan 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
शामली, कैराना। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर की तलाश में क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापा मारा। सप्लायर का सही पता नहीं मिलने पर टीम के हाथ सफलता नहीं लग सकी। इसके बाद एनसीबी टीम वापस लौट गई।
शुक्रवार को हरियाणा के जनपद यमुनानगर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एसआई सोमनाथ ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में छापा मारा गया। टीम के साथ एक आरोपी भी था। बताया गया कि हाल ही में आरोपी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में ड्रग्स को कैराना से लाने की बात कही थी। आरोपी द्वारा सप्लायर का नाम भूरा बताया गया, लेकिन उसके मकान का सही पता नहीं बता सका। इसी कारण एनसीबी के हाथ सप्लायर नहीं लग सका। इसके बाद टीम हरियाणा लौट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हरियाणा एनसीबी की ओर से कोतवाली में आमद दर्ज कराई गई है।