{"_id":"65156f92e14c3dd3c701d383","slug":"haryana-cia-team-raided-in-kairana-but-accused-was-not-arrested-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: कैराना में सीआईए टीम की दबिश, हत्थे नहीं चढ़ा आरोपी, वापस लौटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: कैराना में सीआईए टीम की दबिश, हत्थे नहीं चढ़ा आरोपी, वापस लौटे अफसर
Thu, 28 Sep 2023 05:50 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:50 PM IST
सार
Shamli News : हरियाणा की एसआई टीम ने कैराना में दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में हरियाणा की सीआईए टीम ने बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
बताया गया कि बृहस्पतिवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की सीआईए थर्ड के एसआई बालिंद्र सिंह ने टीम के साथ कोतवाली पहुंच कर आमद दर्ज कराई। पानीपत सीआईए के साथ डकैती का आरोपी हुसैन निवासी मोहम्मदपुर माफी जनपद मुजफ्फरनगर भी था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: शादी के नौ माह बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
एसआई बालिंद्र सिंह ने बताया कि 2022 में उनके थाना क्षेत्र में डकैती की घटना के मामले में हुसैन डकैती के माल के साथ पकड़ा गया था। जेल में बंद हुसैन को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद उसकी निशानदेही पर साथी की तलाश में हरियाणा सीआईए ने क्षेत्र के कई गांवों में दबिश डाली। आरोपी के नहीं मिलने पर पानीपत सीआईए वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें: खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल