{"_id":"5888f05f4f1c1b9e7dcf4cce","slug":"haryana-cane-farmers-will-not-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के किसानों का गन्ना नहीं रुकने देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के किसानों का गन्ना नहीं रुकने देंगे
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हरियाणा से आने वाले गन्ना लदे वाहनों को यूपी पुलिस द्वारा यमुना पुल पर रोके जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पिछले काफी दिनों से हरियाणा के गन्ना किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना लादकर यूपी में ला रहे हैं। एक ट्रैक्टर के पीछे दो दो ट्रालियां जोड़कर गन्ना लाया जाता है, जिससे कैराना कस्बा में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के कारण पिछले तीन दिन से कैराना पुलिस ने हरियाणा से लाए जा रहे गन्ना लदे वाहनों को पानीपत रोड यमुना पुल पर रोककर हरियाणा की ओर लौटाना शुरू कर दिया।
बुधवार की देर शाम भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, मास्टर जाहिद, हाजी इकराम, पप्पू मालेंडी, दीपक शर्मा और चंद्रवीर आदि लोग यमुना पुल पर पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राकेश टिकैत का कहना था कि यूपी हो या हरियाणा सभी जगह के किसान एक जैसे हैं, किसानों की समस्या के समाधान के लिए वह हर समय तैयार रहेंगे। उन्होंने यमुना पुल पुलिस चौकी से हरियाणा के किसानों की समस्या के समाधान कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कहा कि पानीपत और करनाल रोड पर होर्डिंग लगाए जाएंगे, जिस पर भाकियू नेताओं के नंबर लिखे जाएंगे कि किसी भी किसान को परेशान किया जाता है, तो उस संबंध में अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराया जाएगा। चौकी इंचार्ज से बातचीत करने के बाद भाकियू कार्यकर्ता वहां से लौट गए।