{"_id":"62e422fc01176a50b853c81a","slug":"hariyali-teej-color-on-the-market-shamli-news-mrt5989349189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार पर चढ़ा हरियाली तीज का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार पर चढ़ा हरियाली तीज का रंग
विज्ञापन
- महिलाएं खरीद रही संजने-संवरने का सामान
- सिंधारे के लिए घेवर व गुंजिया की बढ़ी मांग
फोटो
शामली। हरियाली तीज का पर्व रविवार को परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने अपने-अपने तरीके से तैयारी की है। बाजारों में भी हरियाली तीज का रंग चढ़ा हुआ है। हालांकि शुक्रवार को बारिश की वजह से कम ही ग्राहक बाजार पहुंचे।
हरियाली तीज को लेकर जहां बाजार में रौनक छाई है, वहीं महिलाओं में सजने संवरने का क्रेज चरम पर है। शुक्रवार को बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर अन्य दिनों के मुकाबले महिलाओं की अधिक भीड़ लगी रही। कपड़े और साड़ी की दुकानों पर भी महिला ग्राहकों की भीड़ रही। नया बाजार, नेहरू मार्केट, बड़ा बाजार आदि में मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की लाइन लगी रही। बाजार में सामान खरीदने आई अंजलि, शिखा व स्वाति ने बताया कि हरियाली तीज को लेकर अलग तरीके का उत्साह और उमंग रहती है। उन्होंने त्योहार की तैयारी कर ली है। दुकानों से साड़ी, कपड़े और मेकअप आदि सामान खरीदा है।
ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की भीड़
हरियाली तीज पर सजने संवरने के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका रश्मि गर्ग ने बताया कि हरियाली तीज के लिए महिलाएं मेहंदी लगवाने और मेकअप के लिए ज्यादा पहुंचती हैं। त्योहार को लेकर अलग ही उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
बाजार में ग्राहकों की भीड़ मिठाई की दुकानों पर भी लगी रही। हरियाली तीज पर बहनों के यहां सिंधारा ले जाने की परंपरा है। सिंधारे पर घेवर, मिठाई, मठरी और बताशों को ले जाने का प्रचलन है। तीज से एक दिन पहले बाजार में सिंधारा के लिए सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने घेवर, मिठाई, मठरी और बताशों की जमकर खरीदारी की। मिठाई विक्रेता सोनू मित्तल व मनोज मित्तल ने बताया कि तीज से पहले दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक बिक्री हुई। उन्होंने तीज के दिन दोपहर तक अच्छी बिक्री होने की उम्मीद जताई।
मिठाई दाम प्रति किग्रा
फीका घेवर 220
नमक सुवाली 120
पताशे 60
गुंजिया 160
लड्डू 140
पेठा 80
मीठा घेवर 160
मावे वाला घेवर 400
केसर वाला घेवर 100