फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haridwar kanwar special train will not come from today

हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन आज से नहीं आएगी

Wed, 27 Jul 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Haridwar kanwar special train will not come from today
शामली। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के बाद दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से बंद हो जाएगा। दिल्ली से हरिद्वार के लिए संचालित दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन बुधवार को अंतिम बार आएगी। बृहस्पतिवार से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार कांवड मेला 2022 के मद्देनजर दिल्ली से आठ बजे चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर रात को 11 बजे आने वाली कांवड़ स्पेशल हरिद्वार से चलकर शामली होकर दिल्ली जाएगी। मगर बुधवार को दिल्ली से इस ट्रेन का संचालन शामली तक होगा। शामली से हरिद्वार के लिए नहीं किया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 जुलाई को किया था। स्पेशल कांवड़ ट्रेन दिल्ली से 5:45 बजे चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर 8:40 बजे आती थी। शामली से चलकर हरिद्वार 12 बजे पहुंच जाती थी। हरिद्वार से चलकर अगले दिन शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 4:35 बजे पहुंचती थी। यह ट्रेन दिल्ली आठ बजे पहुंचती थी। यह कांवड़ स्पेशल ट्रेन बुधवार को शामली होकर हरिद्वार तक जाएगी। मगर बृहस्पतिवार को शाम को दिल्ली से शामली और हरिद्वार के लिए संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed