फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hard work gets success

मेहनत से मिलती है कामयाबी

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hard work gets success
शामली में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित हुए मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। सकारात्मक ऊर्जा के साथ सपनों को साकार किया जा सकता है। कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी कार्य को किया जाए, तो कामयाबी जरूर मिलती है। कामयाब इंसान बनने के लिए जरूरी है कि मजबूत नींव बनाई जाए। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए यह बात कहीं।
विज्ञापन
रविवार को शामली में कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कहा कि टॉपर बनना उतना जरूरी नहीं, जितना कामयाब इंसान बनना है। बच्चे जो भी पढ़ाई करें, उसके लिए इच्छाशक्ति मजबूत होनी चाहिए। बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए किसी प्रकार का बोझ न डालें, बल्कि उनकी भावना को समझें कि वह क्या बनना चाहता है। साथ ही उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि अपने परिजनों और गुरुजनों का आदर करें, उनके द्वारा बताई गई बातों पर गंभीरता से ध्यान दें।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राइवेट कंपनी में जॉब की, लेकिन फिर भी मन में सिविल सर्विस में जाने की इच्छा बनी रही। नौकरी करते हुए भी सिविल सर्विस की परीक्षा देने के लिए तैयारी की और कामयाबी हासिल हो गई। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ने और सीखने की उम्र कभी समाप्त नहीं होती। जरूरी नहीं कि आप किसी कार्य में एक ही बार में कामयाब हो जाएं। यदि आपने अपना कोई लक्ष्य निर्धारित कर लिया है, तो उसे पूरा करने के लिए मेहनत करते रहिये, कामयाबी जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गरिमा गोयल ने अपने अनुभव साझा किए तथा सम्मानित करने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया। वहीं, यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट में प्रदेश में सातवें स्थान पर रहे छात्र शिवम संगल की मां सुमन ने भी अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होने पर आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता अजय संगल ने भी बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान हरीश धवन, डाक्टर एके गोयल, अतुल बंसल, अनिल बंसल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
नंदिनी गर्ग ने बढ़ाया शामली का मान स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नंदिनी गर्ग ने सीबीएसई हाईस्कूल में 599 अंक पाकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी कोचिंग के सिलसिले में शामली से बाहर गई हुई हैं, जिसके चलते स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका बी मोहंती ने कार्यक्रम में पहुंचकर नंदिनी का प्रशस्ति पत्र और मेडल प्राप्त किया। सम्मान मिलने पर बच्चों में ऊर्जा बढ़ती है - अमर उजाला ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करने और उत्साहवर्द्धन करने के लिए अच्छा कार्यक्रम किया। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सम्मान मिलने पर बच्चों में ऊर्जा बढ़ती है। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी - अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को प्रेरित करने वाले होते हैं। टॉपर्स बच्चों को जब सम्मान मिलता है, तो उनसे दूसरे बच्चे भी प्रेरणा लेते हैं। - श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सम्मान पाकर बोले मेधावी, धन्यवाद अमर उजाला यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के मेधावी छात्र-छात्राएं अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और मेडल पाकर खिल उठे। बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने भी अमर उजाला के इस प्रयास की खूब सराहना की। रविवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम शामली में कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 10 वीं तथा 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बच्चों को प्रश्स्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। अतिथियों के हाथों सम्मान मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने खुलकर की कार्यक्रम की सराहना - कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा। अधिकारियों के साथ मंच पर बैठने का अलग ही अनुभव रहा। अतिथियों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। सम्मानित करने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद। - छात्रा गरिमा गोयल - बच्चों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला के कार्यक्रम का धन्यवाद। ऐसे कार्यक्रमों से उत्साहवर्धन होता है। - छात्रा अकसरा चौहान - कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा, बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला। आयोजन के लिए अमर उजाला का धन्यवाद। - छात्रा रिया - पढ़ाई के साथ बच्चों को आगे बढ़ने के लिए जिन बातों का ध्यान रखना चाहिए, उसकी सीख मिली। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम सराहनीय है। - छात्रा एनम - बच्चों के मार्गदर्शन के लिए ऐसे कार्यक्रम होने लाभदायक हैं। अधिकारियों ने अपने अनुभव बताए और तरक्की हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। - छात्रा हिमानी मलिक - मेरे बेटे ने सफलता प्राप्त करके पूरे परिवार का मान सम्मान बढ़ाया। हर बच्चे को ऐसा ही प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद। - सुमन (छात्र शिवम संगल की मां) सम्मानित हुए हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं गरीमा गोयल, नंदिनी गर्ग, वैभव गर्ग, निहारिका, यशवी मलिक, कन्नू कौशिक, तनवी भारद्वाज, एनम, हर्ष सिंघल, हिमानी मलिक, अर्जुन जावला, रिया, प्रणव सिंघल, अमन जिंदल, विभूति जिंदल, आरजू तोमर, अविरल जैन, हर्ष संगल, अकसरा चौहान, शिवम, दिव्यम राजवंशी, आकांक्षा कुंडू, वेदांत खोखर, पंखुरी जैन को सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शिवम कुमार संगल, शोभित बंसल, चेष्टा मित्तल, प्रशांत मलिक, मुकुल कुमार, सुमित कुमार, प्रियांशु, आकृति, मेघना, मयंक कौशिक, उत्कर्ष, अंजलि शर्मा, ऋषभ जैन, मृदुल, आकांक्षा चौहान, सोनाली गर्ग, सत्यम पंवार, लावण्य, स्पर्शिता, सक्षम आर्य, अरशा चौधरी और प्रांजल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed